फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश, शराब वितरण पर सर्विलांस टीमों की रहेगी इस बार खास नजर

Sat, 18 May 2019 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही चुनाव आयोग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के उद्देश्य से सभी स्टेटिक, सर्विलांस टीमों, निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कर्मियों व आबकारी और इनकम टैक्स की टीमों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि चुनाव से पूर्व 48 घंटे के साइलेंट ऑवर में किसी भी जगह शराब, नकदी या किसी उपहार के वितरण पर नजर रखी जाए।

विज्ञापन


कहा कि पहले के चुनावी अनुभव के आधार पर आयोग से इस बार खास सतर्कता बरतने के लिए कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न विभागों और चुनाव आयोग की ओर से गठित टीमों ने बड़ी संख्या में नकदी, शराब तथा नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी है। साथ ही बड़ी संख्या में शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई भी की है।

बावजूद इसके प्रचार खत्म होने के बाद डोर टू डोर कैंपेन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सभी टीमों को विशेष निगरानी करने के लिए आदेश दिए गए हैं। प्रदेश से लगती सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। पुलिस बिल बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को प्रदेश में प्रवेश नहीं करने दे रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें