कांग्रेस-भाजपा सहित सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान लगे कार्यकर्ताओं को खाना खिलाना महंगा पड़ रहा है। एक कार्यकर्ता को भी अल्पाहार करवाने के उम्मीदवार के प्रचार खर्च में 45 रुपये जुड़ रहे हैं। दोपहर के समय लंच करवाने के 80 रुपये प्रति व्यक्ति डाइट देनी पड़ रही है। चुनाव आयोग ने प्रचार के दौरान हर खर्च के रेट निर्धारित किए हैं। उम्मीदवार को उसी के अनुसार डिटेल भरनी पड़ रही है। एक चाय के कप पिलाने के 10 रुपये, जबकि कॉफी के 25 रुपये रेट तय है।
इसके अलावा आयोग ने कुल 40 प्रकार के मुख्य प्रचार खर्च रखे हैं। इनमें वाहन, रैली में लगने वाले कटऑउट, झंडे, कुर्सी, टेबल, माइक, मेट, पोस्टर, पंखे, कूलर, बैग, टी-शर्ट, पटका, फोटोग्राफर, कॉलड्रिल तक शामिल हैं। प्रचार में लगे वाहनों के भी अलग-अलग रेट तय हैं। सूमो गाड़ी के 15 रुपये प्रति किलोमीटर, क्वालिस के 20 रुपये, बोलेरो के 18 रुपये, इनोवा के 22 रुपये, कार के 15 रुपये, थ्री व्हीलर के 12 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।