फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नाटियों और लोकगीतों से भी हो रहा चुनाव प्रचार

Mon, 13 May 2019 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर लोक संस्कृति की छटा खूब बिखर रही है। सोशल मीडिया से लेकर जनसभाओं और चुनावी रैलियों में जनता से पहाड़ी बोली में वोट मांगे जा रहे हैं। हिमाचल की जनता को अपनापन दिखाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लोक संस्कृति से चुनाव प्रचार मंडी में ही नहीं, बल्कि सभी चारों संसदीय क्षेत्रों में हो रहा है।

विज्ञापन


नाटियां-गिद्दे और भंगड़ा से भी जनता से वोट की अपील हो रही है। बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंडी में रैली की शुरुआत स्थानीय मंडयाली भाषा से की थी। हिमाचल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। सोशल मीडिया में नेताओं के पहाड़ी गीत खूब बज रहे हैं। मोदी अकसर जब भी हिमाचल आते हैं तो वह अपनापन की बात करते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में उनके ऊपर बनाई गई पहाड़ी नाटी भी हिमाचल में खूब वायरल हो रही हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नाटी हिमाचलो रा तू राजा हो..... भी धमाल मचा रही है। इसकी तरह कांग्रेस प्रत्याशी और पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा हाथ जोड़ियां अर्जा...जैसी प्रचार नाटियां भी गांव-गांव व कस्बों में बजाई जा रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की नाटी राजा वीरभद्रा सिंह देश दुनियां जाणू..... भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के लिए भी लोग स्थानीय बोलियों में वोट मांग रहे हैं। जनसभाओं और भाषणों में भी इन नेताओं के ऊपर तैयार किए गए लोकगीत जनता को सुनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें