फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बदलेंगे कांग्रेस के पदाधिकारी, ये है वजह

Tue, 09 Apr 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी चल रही है। चुनाव से पहले जिला और ब्लॉक कमेटियों में पार्टी को मजबूती दी जाएगी। हाईकमान ने पहले चरण में मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी बदलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हाईकमान के खिलाफ जाकर भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला जलाकर विरोध दर्ज करने वाले कांग्रेस नेताओं का बदला जाना तय माना जा रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तीन कार्यकारी जिला अध्यक्ष लगाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

झंडूता और बिसालपुर सदर ब्लॉक कमेटी में व्यापक बदलाव की तैयारी है। हमीरपुर के मेवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में बदलाव किया जाना है। ऊना के चिंतपूर्णी और गगरेट ब्लॉक कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदला जा रहा है। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के कई निष्क्रिय पदाधिकारी पर भी हाईकमान के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मंडी के वरिष्ठ नेताओं ने भी जिले के पदाधिकारियों के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। इन नेताओं ने मंडी डीसीसी में भी कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती की सिफारिश की है। मंडी डीसीसी में भी कार्यकारी अध्यक्ष लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें