फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में जन औषधि केंद्र पर मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मरीजों को चार से दस फीसदी छूट पर दवाएं मिलेंगी। सोमवार को 40 के करीब दवा सप्लायरों के साथ हुई अस्पताल प्रबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया। आईजीएमसी के मेडिकल स्टोर इंचार्ज डॉ. राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि अस्पताल और बाजारों में मरीजों को डिस्कांउट के नाम पर लूटा जा रहा है। इसलिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि परिसर और बाजारों में खुली कुछ मेडिकल की दुकानों में दवाओं में 30 से लेकर 50 फीसदी छूट के दावे कर मरीजों को झांसे में लिया जाता है। लेकिन इन दावों के बावजूद भी मरीजों और उनके तीमारदारों से दवाओं का दोगुना पैसा वसूला जाता है। इसको लेकर बाकायदा पर्ची भी दी जाती है। सोमवार को सप्लायरों के साथ हुई बैठक के बाद कंपनी रेट पर रोगी कल्याण समिति की प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए दवाएं खरीदी जाएंगी। मरीजों को 4 से 10 फीसदी छूट पर यह दवाएं दी जाएंगी। हालांकि प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कैंसर पेशेंट को केवल चार फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें