फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम जयराम ठाकुर

Thu, 04 Apr 2019 02:51 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 सीएम जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड जाएंगे। वह छह अप्रैल के बाद उत्तराखंड दौरे पर जा सकते हैं। हालांकि, अभी उनका आधिकारिक दौरा अभी तय नहीं हुआ है। पांच अप्रैल तक वह हिमाचल में ही प्रचार में जुटे रहेंगे। 

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने बुधवार को ओक ओवर में शिमला संसदीय क्षेत्र से संबंधित कई मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इनमें शिमला जिला और सोलन जिले के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया। इन तमाम पदाधिकारियों से चुनाव पर लंबी चर्चा की।

इन तमाम पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में पूरी तरह से डट जाने के निर्देश भी जारी किए। शिमला संसदीय क्षेत्र पर भाजपा की स्थिति का भी फीडबैक लिया। दोपहर बाद सीएम मंडी के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


सीएम दोपहर बाद तक ओक ओवर शिमला में बैठकर ही चुनाव का जायजा लेते रहे। जहां लगातार वह फोन पर प्रदेश भर का जायजा लेते रहे। वहीं शिमला संसदीय सीट के नेताओं से भी वह चर्चा करते रहे।

इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र से पिछली बार सोलन, शिमला ग्रामीण जैसे हलकों से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजेश कश्यप, प्रमोद शर्मा आदि भाजपा नेताओं से भी उन्होंने चुनाव पर चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जमवाल और ओएसडी महेंद्र धर्माणी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें