फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पंजाब-उत्तराखंड में प्रचार करेंगे सीएम जयराम

Fri, 05 Apr 2019 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 और 7 अप्रैल को पंजाब और उत्तराखंड में प्रचार करेंगे। संगठन ने उनकी चुनाव प्रचार में ड्यूटी लगाई है। सीएम शुक्रवार शाम सुंदरनगर और पालमपुर में होने वाले कार्यक्रम छोड़कर शिमला लौट गए हैं। छह अप्रैल को सीएम पंजाब के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन


यहां विभिन्न स्थानों में पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभाएं करेंगे। उनके साथ पंजाब के पूर्व सीएम सुखवीर बादल मौजूद रहेंगे। 7 अप्रैल को सीएम उत्तराखंड जाएंगे। वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। 7 अप्रैल को सुबह सीएम विकासनगर में होंगे।

बरोटीवाला, चरवा और शकरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम जयराम ने बताया कि संगठन ने उन्हें प्रदेश से बाहर चुनाव प्रचार के लिए जाने का आदेश दिया है। इसके तहत वह दो दिन तक पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। हिमाचल में अंतिम चरण में चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में संगठन पहले उन राज्यों पर अधिक फोकस कर रहा है, जहां पहले चुनाव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें