फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल शर्मा के प्रति सीएम जयराम के इरादे स्पष्ट: चंद्र मोहन

Tue, 09 Apr 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
चंद्रमोहन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इरादे स्पष्ट हैं। अब निर्णय उनको करना है कि उन्हें किसके साथ खड़े रहना है। यह बात चंद्र मोहन ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता में कही।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि इसमें किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं। कृषकों के सम्मान की योजना का लाभ अब हर वर्ग के किसानों को होगा। ठाकुर ने कहा कि भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ गरीब, किसान, महिला एवं आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भाजपा नेता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने वाला बताया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसकी भाजपा निंदा करती है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस झूठी घोषणाओं से ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। भाजपा का लक्ष्य हर घर तक सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें