फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की जनसभा में महिला नेता को मंच पर दिया धक्का, वीडियो वायरल

Thu, 09 May 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सिरमौर जिले के सराहां के कुश्ती मैदान में 4 मई को भाजपा की चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री की बगल में महिला भाजपा नेता को धक्का देने का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा नेता बलदेव भंडारी के खिलाफ भाजपा नेता एवं जिला परिषद की सदस्य ने पच्छाद थाना में जाति सूचक शब्द कहने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


महिला नेता ने शिकायत में कहा है कि इससे पहले भी वह उनके साथ अभद्र व्यवहार करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के साथ इनका व्यवहार ठीक नहीं है। इस तरह की शिकायतें कुछ लोगों ने पहले भी उनके खिलाफ की हैं।

विज्ञापन

कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे तीन लोग। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी मर्यादा को ठेस पहुंची है। शिकायत के बाद अब उन्हें और उनके परिवार को जानी नुकसान का भी खतरा है। उधर, भंडारी ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ खड़े होने का उनका अधिकार बनता है। लेकिन, महिला नेता मुख्यमंत्री के साथ खड़ी हो गई थीं।

उन्होंने कहा कि जातिसूचक कहने के आरोप सरासर झूठ हैं। डीएसपी दुश्यंत सरपाल ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर और महासचिव अमिता चौहान ने इसकी निंदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें