फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र ने दिलवाई सतपाल सत्ती के खिलाफ सुपारी: भाजपा

Wed, 17 Apr 2019 06:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा के जरिये प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की जीब काटने की सुपारी दी।

विज्ञापन


पर्यटन निगम के धर्मशाला स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता संजय शर्मा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा और मंडलाध्यक्ष रमेश अटवाल ने कहा कि अगर सतपाल सत्ती को कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदार वीरभद्र सिंह होंगे। 

 सतपाल सत्ती को सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं। वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री रहते विनय शर्मा को नियमों के विपरीत जाकर डिप्टी एडवोकेट जनरल के पद पर तैनात किया था।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ हिमाचल की अनुशासन कार्रवाई समिति प्रोफेशनल मिस कंडक्ट के चलते इस वकील का लाइसेंस तक सस्पेंड कर चुकी थी। यह मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

कांग्रेस प्रदेश में हिंसक माहौल बनाना चाह रही है। कांग्रेस के पास केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस पार्टी अपना रुख स्पष्ट करे कि विनय शर्मा जैसे लोग उनकी पार्टी का हिस्सा हैं या नहीं। अगर है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ वे क्या एक्शन लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें