फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को कहे अपशब्द मामले में सत्ती ने चुनाव आयोग को भेजा जवाब

Wed, 17 Apr 2019 06:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कहे गए अपशब्द मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को चुनाव आयोग को अपना जवाब भेजा। सत्ती ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने किसी और संदर्भ में बात की थी।

विज्ञापन


किसी और का लिखा हुआ पढ़ा था, लेकिन इसे गलत ढंग से यह कहकर पेश किया कि मानो मौलिक तौर पर उन्हीं ने अपशब्द कहे हों। वह तो यह स्पष्ट करना चाह रहे थे कि चौकीदार चोर है की रट लगाए राहुल गांधी के बारे में लोग क्या सोचते हैं।

सत्ती के इस जवाब के बाद अब चुनाव आयोग जल्द ही इस मामले पर कोई फैसला ले सकता है। सोलन के नालागढ़ में गत दिनों एक जनसभा में सत्ती के भाषण ने प्रदेश में सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि सत्ती ने राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस बारे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग में भी शिकायत कर इस पर कार्रवाई की मांग की है। इसी पर चुनाव आयोग ने मंगलवार को सत्ती को नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब देने को कहा था।

सत्ती की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन के माध्यम से चुनाव आयोग को जवाब भेजा है। सत्ती ने कांग्रेस पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनका पूरा भाषण सुना जाए तो वस्तुस्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें