फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर कर्मचारियों को धमकाने और पैसे लेने का आरोप

Tue, 07 May 2019 12:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जवाली कांग्रेस ने विधायक अर्जुन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर कर्मचारियों को डराने-धमकाने सहित तबादले के एवज में पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। जवाली कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल और चुनाव आयोग को शिकायत भेज कर यह आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा विधायक की ओर से धमकाए जाने का दावा करती रिकॉर्डिंग की जांच करने की मांग उठाई। रिकॉर्डिंग तहसीलदार को सौंपी गई है। जवाली कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलूक सिंह ने कहा कि इस बारे में पुलिस को भी ज्ञापन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जवाली के विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ता कर्मचारियों को बदली के नाम से डरा रहे हैं। पैसों के लेनदेन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवाली में कर्मियों सहित आम लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ऐसे में इस प्रकरण में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

 इस मौके पर  सुरेंद्र छिंदा, मनमोहन सिंह, मनु शर्मा, दिग्विजय सिंह, अश्विनी चौधरी, राजेश गुलेरिया, मोहनलाल, सोहनलाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक व व्हॉट्सएप पर ऑडियो वायरल हो रहे हैं।

जिसमें बदली करने के नाम पर डराने का ऑडियो है, वहीं बदली रुकवाने के नाम पर पैसे के लेनदेन की भी बातचीत है। दावा किया जा रहा है कि इसमें एक ऑडियो में भाजपा विधायक की आवाज है, जबकि दूसरी ऑडियो में भाजपा के कार्यकर्ता बदली रुकवाने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें