प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में मंत्री अनिल शर्मा नहीं जाएंगे। उन्हें मंडी जिले के सरकाघाट हलके के जाहू में होने जा रहे इस कार्यक्रम में बुलाया था, लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अनिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। 31 मार्च को हिमाचल भाजपा की चारों लोकसभा सीटों पर होने जा रहे ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के लिए मंत्रियों, भाजपा विधायकों और अन्य नेताओं की ड्यूटियां लगाई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
सरकाघाट के जाहू में प्रस्तावित ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को जाना था, लेकिन ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने शनिवार को बताया कि वह इस कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे।
4 of 5
आश्रय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस बात को साफ कर चुके हैं कि मंडी संसदीय क्षेत्र में वह किसी भी तरह के प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गौर हो कि अनिल शर्मा के बेटे आश्रय को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने को टिकट मिला है।
बीते दिनों पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम ने कांग्रेस में घर वापसी की है और वह अपने पौत्र आश्रय को भी कांग्रेस का सदस्य बना चुके हैं। सुखराम ने हाईकमान के समक्ष शर्त रखी थी कि अगर उनके पौत्र आश्रय को मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस टिकट दिया जाता है तो वह कांग्रेस में आने को तैयार हैं।