फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी बेला में फोन पर इस तरह हो रही ठगी, भाजपा कार्यालय से बोल रही हूं

Thu, 09 May 2019 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय से बोल रही हूं ... आपके विधानसभा क्षेत्र का नाम क्या है। कुछ इस प्रकार की जानकारी लेने के बाद लोगों से फोन पर ठगी करने वाले बैंक की डिटेल तक मांग रहे हैं। फोन और ऑनलाइन ठगी करने वाले भी लोकसभा चुनाव का फायदा उठाने की फिराक में हैं। फोन पर शातिर पहले व्यक्ति का नाम लेकर पूछ रहे हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र का नाम क्या है।

विज्ञापन


उसके बाद बता रहे हैं कि आप 2014 में भाजपा से मिस्ड कॉल अभियान के तहत जुड़े थे। इसलिए आपका नंबर हमारे पास है। उसके बाद पूरा पता और बैंक नंबर तक की डिटेल मांगी जा रही है। लोगों को 79710-56002 नंबर से कॉल आ रही है। 

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से उनके ध्यान में मामला आया है, इसकी जांच की जाएगी। लोगों से आग्रह है कि फोन पर किसी भी व्यक्ति को बैंक खाते और एटीएम के बारे में कोई जानकारी न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें