शिमला संसदीय क्षेत्र में चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची फाइनल हो गई है। 1 जून को सुबह सात बजे से 2239 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रकिया शुरू होगी। संसदीय क्षेत्र में जिला शिमला, सोलन और मंडी जिला के 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें सबसे बड़ा अर्की विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर 97,235 वोटर हैं। इसमें 49,133 पुरुष और 48,101 महिलाएं हैं। इसी प्रकार शिमला शहरी सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर 25,022 पुरुष और 23,221 महिलाएं हैं।
विधानसभा क्षेत्र शिलाई में सबसे ज्यादा युवा
संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में से शिलाई विस में सबसे ज्यादा 19,556 युवा हैं। इसके अलावा अर्की में 18,505, नालागढ़ में 18,354, नाहन में 18,183, श्री रेणुका जी में 18,130 युवा हैं। इसके अलावा चौपाल में 17,233 पांवटा साहिब में 17,222, पच्छाद में 16,141, ठियोग में 15,271, दून में 15,240, सोलन में 14,489, शिमला ग्रामीण में 14,160, रोहड़ू में 13,884, कसौली में 12,906, जुब्बल-कोटखाई में 12,697, कसुम्पटी में 11,982 और शिमला शहरी में 7,950 युवा हैं।
जुब्बल-कोटखाई में महिला मतदाता अधिक
शिमला संसदीय क्षेत्र में जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता हैं। इसमें 37,338 महिलाएं और 36,813 पुरुष मतदाता हैं। नाहन विस क्षेत्र में 926 सर्विस वोटर और रोहड़ू विस क्षेत्र में 1318 दिव्यांग वोटर और 85 वर्ष से अधिक के उम्र के 981 मतदाता सबसे अधिक हैं।