फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों से तय होगा कांग्रेस पदाधिकारियों का भविष्य

Wed, 22 May 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों का भविष्य भी तय होगा। नतीजों के तुरंत बाद कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के काम की समीक्षा होगी। प्रदेश के सभी जिलों में तैनात कांग्रेस पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


चुनाव नतीजों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही तय किया जाएगा कि किन नेताओं के पद छीने जाने हैं और किसे दायित्व सौंपा जाएगा। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पदभार संभालते ही कह दिया था कि पार्टी पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद तय होगा कि कौन पदों पर रहेगा और कौन नहीं।

वर्तमान में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लाक कमेटियों में अधिकांश पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की टीम के नेता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस के पास दर्जनों शिकायतें आई हैं कि कई नेताओं ने पार्टी हित में कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


न ही पार्टी प्रचार में इन नेताओं ने कोई खास रुचि दिखाई है। कई नेताओं की शिकायतें पार्टी प्रत्याशियों, जिला और ब्लाक कमेटियों ने भी की है। पर्यवेक्षकों ने भी ऐसे बेलगाम नेताओं की शिकायतें की हैं और अभी इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के प्रदेश, जिला और ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। जिन पदाधिकारियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा, उनके पद छीने जाएंगे। इसके अलावा जिनका प्रदर्शन अच्छा होगा, उनको दायित्व सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें