लोकसभा की चार की चार सीटें मोदी की झोली में डालने वाले हिमाचल को इस बार केंद्र में मंत्री पद मिल सकता है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर अनुराग ठाकुर मंत्री पद के दावेदारों में शुमार हो गए हैं।
बिलासपुर में चुनावी रैली के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंच से अनुराग को भारी मतों से जीत दिलाने पर बड़ा नेता बनाने का एलान किया था। उधर, जयराम सरकार में मंत्री रहे किशन कपूर ने हिमाचल में सर्वाधिक मार्जिन से जीत दर्ज की है। ऐसे में उन्हें भी मंत्री पद की दौड़ में माना जा रहा है।