फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में गीत गाकर धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा कृष्ण मंदिर में जलाई लोहड़ी
विज्ञापन

रेवड़ी और तिल की डाली गईं आहुतियां

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में सोमवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजार में जगह-जगह मूंगफली, रेवड़ी और गजक के स्टॉल लगे हुए थे। दिनभर बाजार में खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

सनातन धर्म सभा शिमला की ओर से राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में लोहड़ी पर्व मनाया गया। सोमवार शाम 7 बजे मंदिर के पुजारी सुशील कुमार ने लोहड़ी की विशेष मंत्रों के साथ पूजा करवाई। इसके बाद सभा के पदाधिकारियों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अग्नि प्रज्वलित की। इस अवसर पर लोगों ने लोहड़ी के गीत गाए और आपस में एक दूसरे को पवित्र पर्व की बधाई दी। इसके बाद सभी भक्तों ने परंपरागत रूप से मूंगफली, गजक, रेवड़ी और तिल की आहुति दी। वहीं प्रसाद के रूप में मूंगफली रेवड़ी बांटी गई। लोहड़ी को लेकर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा है। घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और संगे संबंधियों के घर जाकर लोहड़ी की बधाई दी। बाजारों में दिनभर रौनक छाई रही। मालरोड और लोअर बाजार में कारोबारियों ने लाेहड़ी जलाई। वहीं मंगलवार को राधा कृष्ण मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी, दही, अचार और पापड़ का भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






मकर संक्रांति पर्व के लिए शुभ मुहूर्त
सुबह 8:55 बजे सूर्य मकर राशि में करेगा। ऐसे में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक स्नान दान का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसमें सुबह 8:55 बजे से लेकर दोपहर 12:51 बजे तक का समय पुण्य काल रहेगा। 8:55 बजे से लेकर 9:29 बजे तक का समय महापुण्य काल रहेगा। वहीं 14 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक होगा। इसके अलावा अमृत काल का शुभ मुहूर्त सुबह में 7:55 बजे से 9:29 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें