फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हजारों अनुबंध कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, आदेश जारी

Tue, 21 Apr 2020 11:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने राज्य में हजारों अनुबंध कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।  हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों का वेतन उनकी ग्रेड पे का 25 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ हजारों अनुबंध कर्मचारियों को होगा। इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों का मानदेय समय-समय पर बढ़ाया जाता है। यह मानदेय ग्रेड पे का 25 फीसदी बढ़ाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मानदेय बढ़ोतरी  एक अप्रैल 2020 से लागू मानी जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए क्लर्क का उदाहरण देते हुए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगर पे बैंड 5910-20200 है तो न्यूनतम पे बैंड 5910 रुपये और ग्रेड पे 1900 रुपये है।  इस स्थिति में कुल भुगतान योग्य धनराशि 5910 रुपये जमा 1900 रुपये जमा 2850 रुपये होगी। यानी कुल भुगतान 10 हजार 660 रुपये होगा। इस संबंध में प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें