फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री लेकर एक से दूसरे जिले में जा सकेंगे मालवाहक वाहन

Thu, 23 Apr 2020 04:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ट्रक- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने खनन स्थलों से परियोजना क्षेत्रों तक निर्माण सामग्री की ढुलाई के लिए एक जिले से दूसरे जिले में मालवाहक वाहनों की आवाजाही को अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सरकार शीघ्र हार्डवेयर की दुकानों को खोलने पर भी विचार करेगी, जिससे निर्माण सामग्री की आपूर्ति में बाधा न आए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में दी। सीएम ने कहा कि सरकार सड़क निर्माण कार्य करने वाली मशीनरी को निर्माण स्थल तक पहुंचाने के लिए भी जिलों में आवाजाही पर विचार करेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की आवाजाही को अनुमति देने पर भी सरकार विचार कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सड़कों के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। बैठक में प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जेसी शर्मा ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस बैठक में विभाग के प्रमुख अभियंता भुवन शर्मा, लोक निर्माण विभाग परियोजना के इंजीनियर-इन-चीफ ललित भूषण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें