हिमाचल सरकार ने खनन स्थलों से परियोजना क्षेत्रों तक निर्माण सामग्री की ढुलाई के लिए एक जिले से दूसरे जिले में मालवाहक वाहनों की आवाजाही को अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सरकार शीघ्र हार्डवेयर की दुकानों को खोलने पर भी विचार करेगी, जिससे निर्माण सामग्री की आपूर्ति में बाधा न आए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में दी। सीएम ने कहा कि सरकार सड़क निर्माण कार्य करने वाली मशीनरी को निर्माण स्थल तक पहुंचाने के लिए भी जिलों में आवाजाही पर विचार करेगी।