फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में एक साथ नहीं लगेगा लॉकडाउन: जयराम

Wed, 29 Jul 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनलॉक-3 को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस आने वाली है, जो पूरे देश में लागू होंगी। हिमाचल में कोरोना संक्रमण बढ़ा है, लेकिन पूरे प्रदेश में एक साथ दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। यह व्यावहारिक नहीं है। प्रदेश में जहां-जहां कंटेनमेंट जोन हैं, वहां पहले भी सख्ती की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो वहां लॉकडाउन लागू करने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में पत्रकारों से कही। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन को लेकर सुझाव आए हैं। उनका अध्ययन किया जा रहा है। कुछ जगह जहां सख्ती करने की जरूरत होगी, उस पर भी विचार करेंगे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में वायरस का असर कम हो, इस पर काम करने की जरूरत है।

मंत्री बनाने की सूचना दे दी जाएगी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मंत्री किसे बनाया जा रहा है, इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी। सीएम ने पूछा कि क्या एक-दो दिन में इसकी संभावना है। इस पर मुख्यमंत्री बोले कि कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। ठीक उसी तरह से मंत्रिमंडल पर भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


संपूर्ण लॉकडाउन तर्कसंगत नहीं : डॉ. शाद
माकपा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि प्रदेश में फिर से संपूर्ण लॉकडाउन तर्कसंगत और व्यावहारिक निर्णय नहीं होगा। इससे धीरे-धीरे पटरी पर आ रही अर्थव्यवस्था को धक्का लगेगा और जनजीवन भी प्रभावित होगा। पार्टी ने सरकार को सुझाव दिया कि जहां समस्या बढ़ रही है उस सीमित क्षेत्र को भले ही कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर लिया जाए लेकिन लॉकडाउन नहीं होना चाहिए।

इससे छोटे कारोबारी, निर्माण मजदूर, दिहाड़ीदार आर्थिक संकट में आ जाएंगे। अव्यवस्था और असंतोष बढ़ेगा। बेहतर होगा कि लोगों को सावधानियों और परहेज के बारे में अधिक जागरूक किया जाए। पार्टी का कहना है कि इससे न केवल सेब सीजन प्रभावित होगा बल्कि टमाटर और आम उत्पादकों को भी नुकसान का सामना कराना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें