फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में फंसे 150 विद्यार्थियों को लाने हिमाचल सरकार भेजेगी नौ बसें

Thu, 23 Apr 2020 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के लॉकडाउन के चलते राजस्थान के कोटा में फंसे करीब 150 छात्र-छात्राओं को लाने के लिए हिमाचल सरकार सरकार शुक्रवार को एचआरटीसी की नौ बसें भेजेगी। इन्हें प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि एक माह से फंसे इन विद्यार्थियों को लाने का जिम्मा अतिरिक्त निदेशक अनिल शर्मा को सौंपा गया है। कोटा से वापस लाने जा रहे विद्यार्थियों के खान-पान और अन्य सुविधाओं के लिए सरकार ने पांच लाख रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हाल में लोकसभा अध्यक्ष व राजस्थान के सांसद ओम बिरला को पत्र लिखकर इन विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


इस संबंध में सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यह जिम्मेवारी परिवहन विभाग को सौंपी गई। सरकार के इस कदम से अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, केरल आदि अन्य राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों को भी वापसी की उम्मीद जग गई है। उधर, सिरमौर के 33 जमातियों को अब 14 दिन और क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। बता दें कि यहां कुल 35 जमाती थे। इनमें से पहले एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बद्दी शिफ्ट किया था, लेकिन बुधवार देर रात को एक और जमाती पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि इलाके को पहले ही सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें