फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में लोरेट स्कूल अव्वल

Mon, 04 Aug 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित दो दिवसयीय जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में लोरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी प्रथम रहा जबकि खेल परिसर दूसरे स्थान पर। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में 55 केजी में विशांत नेगी ने प्रथम अमन ने दूसरा और विजय और हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 केजी में सौरव ने गोल्ड, प्रितम ने सिल्वर, अक्षय और अर्जुन ने कांस्य पदक जीता।

66 केजी में दीपक ने गोल्ड, अभिषेक ने रजत, नीतिन और रोहित ने कांस्य पदक जीता। 73 किलोग्राम में रनु चौहान ने गोल्ड, अमन ने रजत, नवनीत और दीपक ने कांस्य, 81 केजी में रविंद्र ने गोल्ड, ऋषभ ने रजत, सविंद्र और रोबिन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


लड़कियों के मुकाबलों में 40 किलोग्राम में शिवानी ने गोल्ड, अंजली ने रजत, रविंद्रा ने कांस्य, 44 केजी में इंदु देहा ने गोल्ड, वर्ष ने रजत जबकि मीनाक्षी और साक्षी ने कांस्य, 48 केजी में सोनाली ने गोल्ड, धनेश्वरी ने रजत, तान्या और रामेश्वरी ने कांस्य, 52 किलोग्राम में मधु ने गोल्ड, मांसी ने रजत, हितिका और कमला ने रजत पदक जीता। 57 किलोग्राम भारवर्ग में मधु ने गोल्ड, मांसी ने रजत और कमलेश और बबीता कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान प्रदेश महासचिव रमेश चौहान, जिला संघ के पदाधिकारी विनय ठाकुर, डीएस चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता आयोजन में खेल परिसर के जूडो कोच उत्तम डोड ने सहयोग किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें