फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE VIDEO: पलों में तहस नहस हो गया सर्कुलर रोड

Wed, 10 Dec 2014 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के पास सर्कुलर रोड़ के गिरने का लाइव वीडियो हाथ लगा है। वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि उस वक्त सड़क से कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। राजधानी शिमला की लाइफलाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड़ सोमवार सुबह ढह गया था। दिनभर इस भर रोड पर वाहनों की बहुत ज्यादा आवाजाही रहती है।
विज्ञापन


इससे पुराना बस स्टैंड से छोटा शिमला, हाइकोर्ट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। सुर्कुलर रोड़ बंद होने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मंगलवार को इसे वनवे कर दिया गया है जिससे संजौली, पंथाघाटी से बस स्टैंड तक अब बसों की आना संभव हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि लगातार की जा रही बेतरबीत कटिंग के कारण सर्कुलर रोड़ ढहा है और इस बारे में अमर उजाला ने पहले ही प्रशासन को आगाह कर दिया था। दोबारा से सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 150 फुट डंगा लगाना होगा, जिसका कार्य पूरा करने में कई महीने लग सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी राजधानी शिमला के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें लाइव वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें