फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Literature Festival Sanawar: लिट फेस्ट में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने सुनाया जैक का ये रोचक किस्सा

Sat, 16 Jul 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

लॉरेंस स्कूल सनावर में चल रहे तीन दिवसीय लिट फेस्ट 2022 में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने रीडिंग सेशन के दौरान 1937 में यहां पढ़ने वाले ब्रिटेन के जैक हॉबी का किस्सा सुनाया। 
विज्ञापन
सनावर में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के लॉरेंस स्कूल सनावर में चल रहे तीन दिवसीय लिट फेस्ट 2022 में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने रीडिंग सेशन के दौरान 1937 में यहां पढ़ने वाले ब्रिटेन के जैक हॉबी का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उस समय देश गुलाम था। ब्रिटेन के जैक हॉबी लॉरेंस स्कूल में पढ़ते थे। उन्हें यहां एक लड़की पसंद आ गई लेकिन उस समय महिलाओं को दोस्त बनाना काफी मुश्किल होता था। उन्होंने लड़की को दोस्त बनाने के लिए कई मुश्किलें झेलीं। आज के दौर में किसी युवती को दोस्त बनाना आम बात है। उस दौर में जब किसी लड़की से बात भी कर लेते थे तो कई तरह की चर्चाएं शुरू हो जाती थीं। 1937 बैच से सनावर से पासआउट जैक हॉबी के किस्से ने सबको आकर्षित किया। इससे पहले बैक टू स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत 80 वर्षीय हरजीत कोचर और विनय तुली ने दीप जलाकर की।

विज्ञापन


लॉरेंस स्कूल सनावर अक्तूबर में अपना ड्रांस बाइसेंटेनियल मना रहा है। ओल्ड सनावरियन सोसायटी इस अवसर पर ‘टेल्स ऑफ सनावर’ नामक पुस्तक प्रकाशित कर रही है, जो स्कूल के गौरवशाली 175 वर्षों का व्याख्यान है। इस पुस्तक में पुराने छात्रों की लिखी 191 कहानियां हैं। इनमें से सबसे पुरानी कहानी 1953 बैच की है। एयर मार्शल नंदा केसी. करियप्पा, रंजीत भाटिया (1960 रोम ओलंपियन), कर्नल रूपी बराड़ और कर्नल बिली सोढी (अर्जुन पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध भारतीय पोलो दिग्गज), लेफ्टिनेंट जनरल तजिंदर सिंह शेरगिल, नवीन बी चावला (पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त), ब्रिगेडियर टीपीएस चौधरी (आईएनएस तृष्णा प्रसिद्धि के), सिद्धार्थ काक (लेखक और टेलीविजन व्यक्तित्व), जनरल गौरव एसजेबी राणा (पूर्व नेपाली सेना प्रमुख), डॉ. हरीशपाल एस ढिल्लों, संजीव टी लाल, मोहिना श्रीनिवासन, अवतार सिंह और रजिका भंडारी (सभी लेखक), मेनका गांधी (सांसद और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री), उमर अब्दुल्ला (पूर्व मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर), पूजा बेदी (अभिनेता, स्तंभकार और टेलीविजन होस्ट) और पापा सीजे (स्टैंड-अप कॉमेडियन और लेखक) ने कहानियां लिखी हैं।  इसमें प्रतिष्ठित शिक्षाविद और प्रधानाध्यापक सनावर (1974-88), मेयो कॉलेज, अजमेर और दून स्कूल, देहरादून के प्रमुख शोमी रंजन दास ने भी 14 वर्षों के अनुभवों पर प्रस्तावना लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें