फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला के रंग देखने हैं तो पहुंचे पालमपुर

Mon, 04 Aug 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी डा. यशवंत सिंह परमार जयंती समारोह इस वर्ष पालमपुर में आयोजित करेगी। राज्यस्तरीय समारोह हिमाचल जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के साथ मिलकर किया जा रहा है।
विज्ञापन


संस्थान के सभागार में चार अगस्त को लेखक एवं कवि गोष्ठी के दो सत्र होंगे। प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10.30 बजे साहित्यिक संगोष्ठी और दोपहर बाद 2.30 बजे का समय कवि गोष्ठी के दो सत्र होंगे। प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10.30 बजे साहित्यिक संगोष्ठी और दोपहर बाद  2.30 बजे का समय होगा।

विभाग के निदेशक एवं अकादमी के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश की संस्कृति को गौरवान्वित करते हुए डा. परमार ने अपना व्यक्तित्व पोषित किया। उनके जीवन में इन दोनों पक्षों का परस्पर संबंध रहा है।
विज्ञापन


इसी से संबंधित एक विषय ‘राजनीति और संस्कृति का समन्वय : डा. यशवंत सिंह परमार’ रखा गया है, जिसे डा. तुलसी रमण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा विषय ‘समकालीन हिंदी कहानी : 21वीं शताब्दी’ है, जिसे सुशील कुमार फुल्ल पढ़ेंगे।

दोनों पत्रों पत्र परिचर्चा के लिए डा. पीयूष गुलेरी, डा. हेमराज कौशिक, डा. गौतम व्यथित, डा. ओम अवस्थी, डा. कमल के. प्यासा, डा. डीएस देवल, सैन्नी अशेष, अरुण भारती, त्रिलोक मेहरा, चंद्ररेखा डढवाल, गंगाराम राजी आदि पंद्रह विद्वानों को आमंत्रित किया गया है।

कवि गोष्ठी के सत्र में डा. वरयाम सिंह, जयदेव किरण, कमल हमीरपुरी, प्रकाश पंत, दीनू कश्यप, ऋषि भारद्वाज, विक्रम मुसाफिर, प्रकाश बादल, प्रीतम आलमपुरी, नवनीत शर्मा, जाहिद अवरोल, शाहिद अंजुम, सतपाल ख्याल, अशोक कालिया, जय प्रकाश चौहान, शेर जंग चौहान, ध्यान सिंह चौहान आदि कवि अपनी कविताएं पढ़ेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें