दौलतपुर चौक (ऊना)। निकटवर्ती भद्रकाली गांव में पुलिस ने 20 बोतलें देसी शराब पकड़ीं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर दुकान से बीस बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। काबिलेगौर है कि पहले भी इस दुकान से शराब बरामद हो चुकी है।
इस बारे में चौकी प्रभारी तरसेम लाल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर भद्रकाली में दुकान से बीस बोतलें देसी शराब सहित दुकानदार को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुकानदार पर एक्साइज अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।