फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील खा रहे बच्चों पर गिरी बिजली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी स्थित एक प्राइमरी स्कूल पर आसमानी बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक 12 बच्चों के घायल होने की सूचना है। यह घटना जिला मंडी के रोहांडा के समीप राजकीय प्राइमरी स्कूल औकल में पेश आई।
विज्ञापन


यहां आसमानी बिजली गिरने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें एक बच्ची को सुंदरनगर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पेश आया।

मृतक बच्ची की पहचान निकिता 7 वर्ष पुत्री पूर्ण चंद निवासी चंदाकुफर के रूप में हुई है। जिस समय आसमानी बिजली गिर उस वक्त स्कूली बच्चे मिड डे मील का खाना खाने को बैठे थे। इस दौरान जोरदार धमाके साथ आसमानी बिजली मिड डे मील के शैड के ऊपर जा गिरी।
विज्ञापन

Trending Videos

गांव में मची अफरा तफरी

घटना का पता लगते ही ओकल गांव में अफरा तफरी मच गई। अभिभावक भी आनन-फानन में अपने बच्चों को देखने के लिए स्कूली पहुंचे। घायलों में कोमल 9 पुत्री भागीरथ निवासी कुपडीधार, तुषार 5 पुत्र धर्मपाल निवासी निवासी औकल, राहुल 5 पुत्र पवन कुमार निवासी कथैल, मोहन 9 पुत्र कर्म सिंह निवासी धनशाडी, मोनिका 7 पुत्री पवन निवासी थाच, श्रुति 5 पुत्री तोमचंद, नमन 8 पुत्र टेक चंद निवासी औकल, सिया 10 पुत्री महेंद्र निवासी औकल, प्रिती 7 पुत्री लीलाधार निवासी औकल, ईशा 9 पुत्री पुत्री युवराज निवासी ब्राहोकडी, काजल 7 पुत्री तूले राम निवासी औकल, पलक 10 पुत्री तूले राम निवासी औकल, तनु पुत्री ठाकर दास निवासी केरन और अरूणा पुत्री अमर सिंह निवासी चमराटन हैं।

सीएचसी रोहांडा में तैनात डॉ. अविष्कार ठाकुर और फार्मासिस्ट चमन लाल शर्मा ने बताया कि दो बच्चियों को सुंदरनगर रेफर किया गया है जिनमें निकिता की मौत हो गई है जबकि दूसरी बच्ची कोमल का इलाज जारी है।
विज्ञापन

कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

स्कूल की मुख्य अध्यापक नीलम ने बताया कि सभी बच्चों को तुरंत रोहांडा अस्पताल स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया है। घायल बच्चों को उपचार करवाने के लिए रोहांडा गांव में स्थानीय लोगों अनिल कुमार समेत अन्य व्यापारियों ने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की मदद की।

रोहंडा अस्पताल में मौके पहुंचे एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार ने प्रशासन की ओर से मृतक बच्ची के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार तथा रेफर घायल के परिजनों को तीन हजार और अन्य घायलों को राहत राशि प्रदान की। इस मौके पर नायब तहसीलदार निहरी किशोरी लाल शर्मा ने भी घायल बच्चों का हाल जाना। क्षेत्र में आसमानी बिजली की घटना से सनसनी का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें