फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सेना प्रशिक्षण कमान में जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

Fri, 01 Dec 2023 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सेना के एक बयान में बताया कि जनरल ऑफिसर ने जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद विरोधी माहौल में अपनी बटालियन की कमान संभाली। जबकि सैन्य अकादमी देहरादून और भूटान में स्थित भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल में प्रशिक्षक भी रहे हैं। 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सेना प्रशिक्षण कमान में संभाला पदभार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शुक्रवार को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 24वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में पदभार संभाल लिया है। वह सैनिक स्कूल कपूरथला, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। सेना के एक बयान में बताया कि जनरल ऑफिसर ने जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद विरोधी माहौल में अपनी बटालियन की कमान संभाली। जबकि सैन्य अकादमी देहरादून और भूटान में स्थित भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल में प्रशिक्षक भी रहे हैं।

विज्ञापन


हीं इससे पहले वह एकीकृत रक्षा स्टाफ (परिप्रेक्ष्य, योजना और बल विकास) के उप प्रमुख थे। उधर, जनरल ऑफिसर को 2015 में युद्ध सेवा पदक और 2019 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया हैं। कमान संभालने पर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सभी श्रेणी ए प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों, वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों, नागरिक रक्षा कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित सेना प्रशिक्षण कमान के सभी रैंकों को शुभकामनाएं भी दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें