भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके धर ने बताया कि साल 2014 से आनंद चौहान एलआईसी एजेंट नहीं हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मनी लान्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार आनंद चौहान दो साल से एलआईसी एजेंट नहीं हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके धर ने बताया कि साल 2014 से आनंद चौहान एलआईसी एजेंट नहीं हैं।
आनंद चौहान ने स्वयं एलआईसी छोड़ी या निगम ने उन्हें निकाला, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वीरवार को भारतीय जीवन बीमा निगम ने राष्ट्र की सेवा में साठ साल पूरे करने पर प्रेस वार्ता की। निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीके धर ने बताया कि हिमाचल में 21 लाख लोगों के पास एलआईसी पॉलिसी है। उन्होंने एलआईसी की विभिन्न पॉलिसियों की जानकारी भी दी।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने पॉलिसी धारकों की सुविधा को शिमला मंडल के तहत प्रदेश में 23 शाखाओं के अलावा 14 सेटेलाइट कार्यालय, एक मिनी ऑफिस, 295 प्र्रीमियम प्वाइंट्स और आठ प्रीमियम प्लस केंद्र स्थापित किए हैं।