सरकार के एक आईएएस अफसर के खिलाफ वायरल हुए पत्र बम मामले में पुलिस ने चंबा के भरमौर से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें भरमौर निवासी मनोज कुमार पर पत्र को सोशल मीडिया पर जारी करने का आरोप लगा है।
हिमाचल सरकार के एक आईएएस अफसर के खिलाफ वायरल हुए पत्र बम मामले में पुलिस ने चंबा के भरमौर से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें भरमौर निवासी मनोज कुमार पर पत्र को सोशल मीडिया पर जारी करने का आरोप लगा है। इसके अलावा तीसा क्षेत्र के दो लोगों पर भी पत्र वायरल करने का आरोप है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आईएएस के नाम पर पत्र वायरल मामले में तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पत्र में अपमानजनक और अभद्र शब्द लिखे गए हैं। जांच में पाया गया कि पत्र में जो पदनाम लिखे थे, उस तरह के संबंधित कार्यालय में कोई पद नहीं थे।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के मुताबिक पत्र को मनोज कुमार ने वायरल किया था। इसके साथ में दो और लोगों को मामले में हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आईएएस को पत्र कहां से, किसके कार्यालय से और किस मकसद से जारी किया था। मामले में राजनीतिक साजिश के पहलू की दिशा में भी जारी की जा रही है। गौरतलब है कि 22 अगस्त को आईएएस अफसर की शिकायत पर शिमला के थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल पत्र बम में अहम महकमे के एक अफसर के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रखे हैं।