फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Medical University: एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग और पैरा मेडिकल की कक्षाएं 1 सितंबर से

Mon, 28 Aug 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अटल मेडिकल एवं रिसर्च विवि की ओर से यूजी-पीजी मेडिकल, नर्सिंग, पैरा मेडिकल, बीएएमएस और बीएचएमएस की कक्षाएं शुरू करने के लिए तिथियां तय कर दी हैं। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एवं रिसर्च विवि की ओर से यूजी-पीजी मेडिकल, नर्सिंग, पैरा मेडिकल, बीएएमएस और बीएचएमएस की कक्षाएं शुरू करने के लिए तिथियां तय कर दी हैं। सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेजों को परिसरों में रैगिंग रोकने के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। यूजी मेडिकल यानी एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी  नर्सिंग, बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरा मेडिकल की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन


पीजी मेडिकल एमडी, एमएस, डीएनबी और एमडीएस की कक्षाएं पांच सितंबर से शुरू की जाएंगी। वहीं, एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग का पहला राउंड पूरा हो चुका है। पीजी मेडिकल का भी दूसरा राउंड चल रहा है। बीएससी नर्सिंग के दो राउंड पूरे हो चुके हैं। अधिकतर मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की अधिकतर सीटें आवंटित हो चुकी हैं। डेंटल में अभी आधे से अधिक सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें