फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला शहर में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप, घर के आंगन में दहाड़ा

Fri, 26 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। घर के आंगन में घुसे तेंदुए ने कुछ देर के लिए हड़कंप मचा दिया। तेंदुए को पकड़ पाते इससे पहले ही वह गायब हो गया। तेंदुए रिहायशी इलाकें में इस तरह दाखिल होने पर लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब पौने सात बजे तेंदुआ एसडी गर्ल्स के समीप एक घर के आंगन में देखा गया। स्थानीय निवासी रणधीर बिष्ट ने बताया कि जब वह टॉयलेट की ओर जा रहे थे। तो इसी बीच आंगन के समीप बने स्टोर के पास एक तेंदुआ आ गया।

वह दहाड़ने लग पड़ा। जैसे ही उन्हें आभास हुआ तो वह डर के मारे टॉयलेट में बंद हो गए। परिवार के सदस्यों को आवाज लगाकर सचेत किया और घर के खिड़की व दरवाजे बंद करवाए। जिसके बाद पूरा परिवार सुरक्षित हो पाया।
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में सुबह के समय तेंदुए की दस्तक इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। राम बाजार और लोअर बाजार में सुबह के समय तेंदुए सड़कों पर घूमकर लोगों को डरा रहे है। शिमला के स्थानीय निवासी रणधीर का कहना है कि जिस समय यह घटना घटी उस समय बच्चे स्कूल जाने को तैयार हो रहे थे।

ऐसे में अगर तेंदुआ हमला कर देता तो बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों को काफी चोटें आती। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों डीएफओ को फोन पर सूचित किया। टीम सुबह ग्यारह बजे मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब शांत हो गया था।

उधर स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि यहां पर वन विभाग पिंजरा लगाकर तेंदुएं को पकड़े। जिससे कोई भी व्यक्ति उसका शिकार न बन सके। वहीं डीएफओ राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली थी। लोगों को अकेले में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें