हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते जंगली जानवर निचले क्षेत्रों की ओर रुख करके लोगों पर हमला करने लगे हैं। शनिवार दोपहर मंडी जिले के करसोग के पनयाडू गांव के जंगल में तेंदुए ने पशु चरा रहे पशुपालक पर हमला कर दिया। इससे पशुपालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।