बच्ची को ढूंढने का रात को ही प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। शनिवार सुबह बच्ची की फिर तलाश शुरू की तो बच्ची का क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची सुमा गांव के विनोद कुमार की बेटी थी।
विनोद सुमा गांव से थोड़ी दूरी पर दोघरी में रहता है। डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण शर्मा का कहना है कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।