कुल्लू जिला के डीएवी स्कूल मौहल में पढ़ने वाले नमन गुप्ता को उनकी कामयाबी के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बधाई संदेश भेजा है।
मंडी जिले के टकोली के रहने वाले नमन गुप्ता को यह पत्र स्कूल प्रधानाचार्य अरुण गुलेरिया ने प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नमन ने सीबीएसई बोर्ड की जमा दो में कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
नमन गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और स्कूल के प्राध्यापकों को दिया है। उनके पिता ओम प्रकाश गुप्ता राजस्व विभाग में कार्यरत हैं। माता भारती गुप्ता अध्यापक हैं।
उसने बताया कि माता-पिता ने कदम-कदम पर हौसला बढ़ाया और कड़ी मेहनत करने के लिए हौसला भी बढ़ाया। इसी के चलते उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। वह इन दिनों चेन्नई से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं।