फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्रः मुकेश अग्निहोत्री ने नेता सदन जयराम ठाकुर पर कसा ये तंज

Thu, 11 Jan 2018 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने पहले संबोधन में नेता सदन जयराम ठाकुर पर पलटवार किया। अग्निहोत्री ने मजाकिया अंदाज में जयराम ही नहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों को खरी खरी सुनाई। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष को लेकर मुख्यमंत्री के विपक्ष के व्यवहार वाले बयान पर मुकेश ने कहा कि पहले दिन से नेता सदन सवाल कर रहे हैं कि कैसा व्यवहार करेंगे। विपक्ष के सदन में आचरण को देखने की बात कर रहे हैं। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे। 

उन्होंने सत्ता पक्ष के विधायकों को पिछली सरकार में बतौर विपक्ष निभाई भूमिका पर कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आप ने विपक्ष के तौर पर क्या परंपरा बनाई हैं। पूरा सत्र नहीं चलने देते थे, सदन में नारेबाजी होती थी और अध्यक्ष के आसन पर विधायक चढ़ जाते थे। 
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक दल की तरफ से डॉ. बिंदल को अध्यक्ष पद पर विराजमान होने पर बधाई दी। उन्होंने सीएम के डॉ. बिंदल के अध्यक्ष पद पर बैठने से सत्तापक्ष में नजर आर रही कमी पर चुटकी ली। 

अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए मुकेश बोले कि वे खुश हैं कि आप सही जगह बैठे हैं। इस पर सदन में फिर का ठहाका लगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे सदन के संचालन के काम में सबको साथ लेकर चलेंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि आप अब सबके हैं, पर सीएम की बातों में न आएं। अध्यक्ष से उम्मीद है कि वे विपक्ष की तरफ ध्यान देंगे।
विज्ञापन

बिंदल के सर्वसम्मति से चुने जाने पर जयराम ने दी बधाई

सदन के नेता और सीएम जयराम ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव बिंदल के सर्वसम्मति से चुने जाने पर प्रसन्नता जताते हुए विपक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष राजीव बिंदल का समाज के लिए अहम योगदान है।

जब वे विद्यार्थी परिषद में थे, उस समय वे इनसे मिले थे। उनकी परेशानी से जूझ रहे लोगों की सेवा में रुचि थी और वे सेवाभाव के साथ काम करते थे और करते रहे हैं। सीएम ने कहा कि बिंदल के अध्यक्ष के आसन पर चले जाने से उनकी सदन में सत्तापक्ष को कमी महसूस हो रही है।

वे विपक्ष में थे तो बड़े जोशीले अंदाज में बात करते थे और सरकार में भी उनका योगदान अहम रहता था, लेकिन वे अब अध्यक्ष बने हैं तो उनका कार्य क्षेत्र बदल गया है।

बधाई देने पहुंचे वीरभद्र और जयराम
राजीव बिंदल के अध्यक्ष बनने के बाद उनको बधाई देने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री उनके कक्ष में पहुंचे। उसी समय मुख्यमंत्री जयराम भी आई गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें