फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ी मेला: नाइट शो के दौरान पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri, 25 Mar 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर में नलवाड़ी मेले की आखिरी शाम जमकर हंगामा हुआ। नाइट शो के दौरान अचानक कुछ लोगों ने स्टेज पर पत्‍थर फेंकना शुरू कर दिए। इसके बाद मामला बढ़ गया और भीड़ में से कुछ लोग पथराव करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले तो भीड़ को शांत करने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो लाठीचार्ज कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात नलवाड़ी मेले की आखिरी शाम कुछ कलाकार नाइट शो में परफॉर्मेंस दे रहे थे। इसी दौरान दर्शकों में मौजूद कुछ लोग भड़क गए।

इन्होंने पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को काबू करने की कोशिश की मगर जब मामला बढ़ गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोगों को चोटें भी लगी हैं। लाठीचार्ज से यहां भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने कुर्सियां भी तोड़ डाली।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेले की आखिरी शाम इस हंगामे के बाद जल्द ही समाप्त करनी पड़ी। पुलिस अब उन लोगों की पहचान में जुटी है जिन लोगों ने यहां हंगामा किया और फिर पथराव कर माहौल बिगाड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें