फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से 10 जिलों में सबसे अधिक नुकसान, केंद्र से मांगे 200 करोड़

Mon, 24 Sep 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश से प्रदेश के दस जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। हिमाचल को केंद्र से अभी तक 200 करोड़ की मदद नहीं मिली है। यह मामला केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लिखित तौर पर फिर से उठाया जाएगा।

विज्ञापन


एनडीआरएफ ने बारिश में फंसे 19 लोगों को एयर लिफ्ट किया है। बजौरा में एक बच्ची के बहने की सूचना है। सरकार राहत कार्य कर रही है। अगर एनडीआरएफ की टीम एक घंटा देरी से पहुंचती तो इन लोगों को बचाना मुश्किल था।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारी बारिश से प्रदेश को 1231 करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। दो दिन की बारिश से यह नुकसान सबसे ज्यादा हुआ है। सरकार ने इस संबंध में रिपोर्ट मंगवाई है। 

विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें : सीएम

प्रदेश के दस जिलों में से चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला में काफी नुकसान हुआ है। नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ब्यास का जलस्तर वर्ष 1995 से ज्यादा रिकार्ड किया गया है। सड़कों को नुकसान पहुंचा है। लाहौल-स्पीति में भी भारी बारिश हो रही है। किन्नौर और बिलासपुर जिलों में अपेक्षाकृत काफी कम नुकसान हुआ है।

 मुख्यमंत्री ने मौसम विज्ञान केंद्र की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों और पर्यटकों को सुझाव दिया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वे सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। सरकार ने चेतावनी को देखते हुए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। सभी उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन टीमें मुस्तैद रखने को कहा था। 
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई को आगे आए केंद्र : अनुराग

 लोकसभा में मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से जल्द राहत पहुंचाने का आग्रह किया है। कहा कि हिमाचल में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की एडवाइजरी के हिसाब से अभी यह दो-दिन तक जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश से राज्य की कई सड़कें बंद हो गई हैं। अब तक 126 सड़कें भूस्खलन का शिकार हो गई हैं।

कई स्थानों पर जानमाल के नुकसान की सूचना है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रदेश में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। अनुराग ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही बारिश की स्थिति चिंताजनक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें