हिमाचल के 9700 मेधावी विद्यार्थियों को लोकसभा चुनाव के बाद लैपटॉप मिलेंगे। लैपटॉप खरीद के लिए राज्य इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन 22 मार्च को बिड खोलेगी, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद टेंडर अवार्ड होंगे। दसवीं और जमा दो कक्षा के 8800 व कॉलेजों के 900 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
साल 2018 में मेधावी विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप नहीं दे सकी थी। साल 2012 में धूमल सरकार के समय शुरू की गई। इस योजना को चलाने या बंद करने के संशय के बीच जयराम सरकार ने पूरा साल निकाल दिया। जनवरी 2019 में सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लेते हुए स्कूलों के दस हजार मेधावियों की संख्या को कम करते हुए 8800 किया। इसमें दोनों कक्षाओं के 4400-4400 मेधावी शामिल किए गए।