फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद होगा मेधावियों को मिलने वाले लैपटॉप का टेंडर

Sat, 11 May 2019 02:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के 9700 मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप की खरीद लोकसभा चुनाव के बाद शुरू होगी। लैपटॉप खरीद के लिए राज्य इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के पास तीन कंपनियों ने टेंडर लेने के लिए आवेदन किया है। चुनाव समाप्त होने के बाद कॉरपोरेशन टेंडर अवार्ड करेगी। दसवीं और जमा दो कक्षा के 8800 और कॉलेजों के 900 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने हैं।

विज्ञापन


साल 2018 में विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप नहीं दे सकी है। साल 2012 में धूमल सरकार के समय शुरू की गई इस योजना को चलाने या बंद करने के संशय के बीच जयराम सरकार ने पूरा साल निकाल दिया। जनवरी 2019 में सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लेते हुए स्कूलों के दस हजार मेधावियों की संख्या को कम करते हुए 8800 किया।

इसमें दोनों कक्षाओं के 4400-4400 मेधावी शामिल किए गए। इसी योजना में कॉलेजों के 900 मेधावी भी शामिल किए गए हैं। फरवरी महीने में इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ने लैपटॉप की खरीद शुरू की। मार्च महीने में बिड प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन कंपनियां नहीं आने के चलते मामला लटक गया। अब दोबारा से शुरू हुई बिड प्रक्रिया में वीरवार को तीन कंपनियों के आवेदन किया है। 27 मई तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। ऐसे में 27 मई के बाद कॉरपोरेशन टेंडर अवार्ड करेगी। ऐसे में संभावित है जुलाई महीने तक मेधावियों को लैपटॉप मिल सकेंगे।
विज्ञापन


जयराम सरकार ने बदला योजना का नाम
जयराम सरकार ने कांग्रेस सरकार की राजीव गांधी डिजिटल योजना का नाम भी बदल दिया है। अब मेधावियों को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना में लैपटॉप दिए जाएंगे। श्रीनिवास रामानुजन को संख्या सिद्धांत पर उनके हैरतअंगेज कार्य के लिए संख्याओं का जादूगर माना जाता है। महान गणितीय अवदान के लिए रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें