फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आनी-गुगरा सड़क पर बालीओल में पहाड़ी दरकी, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

Mon, 21 Jul 2025 04:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, आनी(कुल्लू)

सार

कुल्लू जिले के आनी-गुगरा सड़क पर बालीओल में पहाड़ी दरक गई। इससे बड़ी मात्रा में मलबा नीचे सड़क से होते हुए नाले में चला गया।
विज्ञापन
आनी-गुगरा सड़क पर बालीओल में पहाड़ी दरकी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी-गुगरा सड़क पर बालीओल में पहाड़ी दरक गई। इससे बड़ी मात्रा में मलबा नीचे सड़क से होते हुए नाले में चला गया। मलबे के साथ कई पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। इस खौफनाक मंजर को देखकर लोग सहम गए। भूस्खलन के बाद सड़क बंद हो गई है। सामने माैजूद गांव से लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 पहाड़ी से चट्टानें गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त
वहीं चंबा-तीसा मार्ग पर जसोरगढ़ जीरो प्वाइंट पर भारी बारिश के बाद अचानक पहाड़ी से चट्टानें गिरने से दो आल्टो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि, एक कार पत्थरों के साथ ही खाई में गिर गई। गनीमत रही कि टैक्सी चालक दूरस्थ स्थित वर्षा शालिका में बैठे हुए थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कुल मिलाकर भारी बारिश ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें