फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: पहाड़ी दरकने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे बाधित

Wed, 08 Sep 2021 12:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

हाईवे पर भूस्खलन करीब सवा नौ बजे हुआ। इसके बाद हाईवे पर शिमला और कालका की तरफ से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में  कंडाघाट के समीप देररात पहाड़ी दरकने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे बंद हो गया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप बाधित गई है। आम लोगों समेत बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन हाईवे पर फंसे रहे। वहीं, सूचना मिलने के बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। हाईवे पर भूस्खलन करीब सवा नौ बजे हुआ। इसके बाद हाईवे पर शिमला और कालका की तरफ से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई है। मार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


वांगतू-काफनू मार्ग तीसरे दिन भी बाधित, हजारों लोगों का संपर्क कटा
उधर, किन्नौर में वांगतू-काफनू संपर्क सड़क तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। भारी भूस्खलन होने से भावावैली की तरफ यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। मार्ग बाधित होने से क्षेत्र की पांच पंचायतों का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। लोक निर्माण विभाग और जेएसडब्ल्यू प्रबंधन की आधा दर्जन के करीब मशीनें और मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं। मगर रूक-रूककर भूस्खलन होने की वजह से तीसरे दिन भी मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग बाधित होने से भावावैली के कटगांव, यांगपा-1, यांगपा-2, काफनू और क्राबा पंचायत का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। इससे करीब 5 हजार की आबादी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें