तोष में नाले के किनारे घरों को खाली करवाया
प्रशासन ने एहतियात के ताैर पर तोष में नाले के किनारे वाले घरों को खाली करवा दिया है। इसके साथ ही एक टीम मौके लिए रवाना हो गई है। प्रशासन की ओर से पर्यटकों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। कृत्रिम झील के टूटने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचने पर इसका पूरा पता चल पाएगा। हालांकि, 16 घंटे के बाद सूखे हो चुके नाले में हल्का पानी आना शुरू हो गया है। उधर, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन से जीरा नाला में झील बन गई है जिससे संभावित खतरे को देखते हुए नाले और नदी के किनारे की बस्तियों को खाली करने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और मौके की स्थिति का पता लगाने के लिए टीम भेज दी गई है।