फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: चट्टान गिरने से तीन घंटे बंद रहा एनएच, 30 सड़कें भूस्खलन से बाधित

Sat, 31 Jul 2021 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि सड़कों में भूस्खलन आदि का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे रात के समय सफर करने का जोखिम न लें।
विज्ञापन
चट्टानें गिरने से एनएच-305 बाधित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू में इस बार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में शनिवार सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिन तक चलता रहा। इसके बाद भी दिन भर मौसम तेवर बदलता रहा। घियागी के पास सड़क पर चट्टानें आने से एनएच-305 करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। इसके अलावा जिले में 32 से अधिक सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं। मणिकर्ण-बरशैणी सड़क बारिश से बंद चल रही है।

विज्ञापन


सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। हालांकि सड़क को बहाल करने के लिए एनएचपीसी का डोजर और जेसीबी लगी हुई है। लेकिन जिस स्थान पर सड़क पर मलबा गिरा हुआ है, उसके ठीक नीचे बस्ती है। ऐसे में सारे मलबे को वाहन से हटाना पड़ रहा है। इससे सड़क बहाल होने में देरी हो रही है।

हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है। लगातार बारिश के चलते सेब व तुड़ान प्रभावित हुआ है। बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि सड़कों को बहाल किया जा रहा है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि सड़कों में भूस्खलन आदि का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे रात के समय सफर करने का जोखिम न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें