फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार, सदन में गूंजेंगे 800 से ज्यादा सवाल

Sat, 31 Jul 2021 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य विधानसभा का यह सत्र दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। पहले दिन केवल शोकोद्गार होगा। सिटिंग विधायकों वीरभद्र सिंह और नरेंद्र बरागटा के देहांत के शोकोद्गार से यह मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। विधानसभा सचिवालय के पास 800 से ज्यादा सवाल पहुंच चुके हैं। कोविडकाल में अव्यवस्था, बेरोजगारी, सड़कों की बदहाली, रिक्तियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल संकट, आर्थिक बदहाली, कृषि, परिवहन जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न सदन में गूंजेंगे। आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लक्षित कर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही हमलावर रुख में नजर आएंगे। दो अगस्त को शुरू होने जा रहा यह मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें 10 बैठकें होंगी। 

विज्ञापन


राज्य विधानसभा का यह सत्र दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। पहले दिन केवल शोकोद्गार होगा। सिटिंग विधायकों वीरभद्र सिंह और नरेंद्र बरागटा के देहांत के शोकोद्गार से यह मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सदन के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक शोकोद्गार प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके बाद अन्य विधायक भी शोक प्रस्ताव रखेंगे।

प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आमतौर पर एक हफ्ते से भी कम समय में निपट जाता है। इस बार इसकी 10 बैठकें रखी गई हैं। कोरोना काल में बजट सत्र में निर्धारित से कम बैठकें हुईं। इससे एक वर्ष के लिए तय बैठकों का आंकड़ा पूरा करने के लिए अगले सत्रों की बैठकें बढ़ाई जा रही हैं। मानसून सत्र में बैठकें बढ़ाए जाने का कारण भी यही बताया जा रहा है। आगे शीत सत्र भी पहले से लंबा हो सकता है। 
विज्ञापन


भाजपा ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधायक दल की बैठक बुलाने के बजाय इसे अब सोमवार शाम को 7:30 बजे पीटरहॉफ में बुलाया है। कांग्रेस एक दिन पहले रविवार को ही विलीज पार्क में विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति बनाएगी। 

मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सर्वदलीय बैठक लेंगे। यह बैठक प्रदेश विधानसभा परिसर में होगी। इसमें सत्तारूढ़ दल, विपक्ष और निर्दलीय विधायक मौजूद होंगे। स्पीकर परमार इस बैठक में प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण चलने देने की अपील करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें