फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दोची में पहाड़ी 4 दिन बाद फिर भूस्खलन मलबा, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य मकानों पर भी मंडराया खतरा, तिरपाल भी फटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है। पुजारली पंचायत के दोची वार्ड में मंगलवार को एक बार फिर भूस्खलन होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा नीचे गिर गया, वहीं यहां अस्थायी रूप से सुरक्षा के लिहाज से लगाए तिरपाल भी फट गए।
पुजारली पंचायत के दोची वार्ड में 24 जुलाई को अचानक भूस्खलन हुआ था। इसके बाद एसडीएम ग्रामीण ने एक मकान को खाली करवा दिया था। यहां रहने वाले चार परिवारों को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया जबकि एक परिवार अपने घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे भूस्खलन से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। बारिश के चलते पहाड़ी लगातार कमजोर होती जा रही है।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल तिरपाल लगाकर समस्या का समाधान संभव नहीं है। जरूरत इस बात की है कि पहाड़ी को वैज्ञानिक तरीके से स्थिर किया जाए। भूस्खलन से मकानों पर बढ़ते खतरे के बीच प्रभावित स्थानीय निवासी कानूनी सलाह लेने भी पहुंचे हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति या निर्माण गतिविधि के कारण यह खतरा उत्पन्न हुआ है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं। पुजारली पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से यहां बने भवन में रहने वाले लोगों ने घर खाली कर दिए हैं। आसपास रहने वाले लोगों को भी एहतियात बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को कच्ची जगहों पर न जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें