हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-तीन पर डंगा निर्माण में लगे मजदूरों पर पत्थरों का पुराना डंगा गिर जाने से दो मजदूर इसके नीचे दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई है। हादसा ऊना के गगरेट-मुबारिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-तीन पर हुआ है।
यहां मुबारिकपुर के समीप डंगा निर्माण में लगे मजदूरों पर पत्थरों का पुराना डंगा गिर जाने से दो मजदूर इसके नीचे दब गए। इस हादसे में से एक की मौत हो गई। डंगा निर्माण के लिए ये मजदूर नींव की खुदाई कर रहे थे।
जिस समय पत्थरों का पुराना डंगा गिरा, उस समय एक मजदूर भाग निकलने में सफल रहा लेकिन दो मजदूरों पर पत्थरों का पहाड़ ही गिर गया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार रामेश्वर दास बचाव कार्यों के लिए दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए।