फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में खुलासा, पतंजलि योगपीठ के बिस्कुट भी मिस ब्रांडेड

विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ की ओर से तैयार बिस्कुट के सैंपल जांच में मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। दिसंबर माह में स्वास्थ्य विभाग ने मंडी से पतंजलि योग पीठ के विभिन्न खाद्य उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे थे।
विज्ञापन


सैंपलों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। बिस्कुट के दो सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए। विभाग ने सरकार को भी जांच रिपोर्ट भेज दी है। प्रदेश सरकार के आदेश पर दिसंबर 2015 में स्वास्थ्य विभाग ने मंडी जिले के विभिन्न स्थानों से पतंजलि योग पीठ की ओर से तैयार खाद्य उत्पादों के दस सैंपल भरे थे।
विज्ञापन

नोटिस जारी करने की तैयारी में विभाग

इसमें शहद, नमकीन, बिस्कुट, घी, तेल, दालें तथा दलिया के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे थे। जांच में बिस्कुट के दो उत्पाद मिस ब्रांडेड पाए गए। बिस्कुट की पैकिंग पर जिस फ्लेवर का दावा किया गया। वह बिस्कुट में नहीं पाया गया। इससे साफ है कि बिस्कुट की पैकिंग पर क्लेम गलत है।

बिस्कुट के दो सैंपल मिस ब्रांडेड पाए जाने पर विभाग की ओर से निर्माता को नोटिस जारी होगा। डेजिगनेटिड ऑफिसर (डीओ) मनजीत सिंह ने बताया कि बिस्कुट के दो सैंपल लैब जांच में मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। बिस्कुट की पैकिंग पर जिस फ्लेवर का दावा किया गया। वो बिस्कुट में नहीं पाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें